हरिद्वार संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के द्वारा संचालित *कांवड़ प्राथमिक उपचार शिविर 2026 में आज हरिद्वार के अनेक गणमान्य जन शिविर में पहुंचे और भोलों की सेवा कर टीम संकल्प का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शिविर में संकल्प के उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण तिवारी,सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री उमेश शर्मा,पूर्व सामुदायिक सदस्य श्री रमेश चंद्र शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर श्रीमती संगीता राणा,श्री मुकेश राणा,पूर्वांचल जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बृज गोपाल शुक्ल, महासचिव श्री नागेश पटेल, ट्रांसपोर्टर श्री श्यामाचरण शुक्ल, रामधाम के पुजारी श्री कमलाकर शास्त्री,बहदराबाद हनुमान मंदिर के पुजारी श्री दिनकर पाण्डेय आदि ने पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग किया।