
नीलम सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में करीब 5-6 वर्षीय एक मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछुड़ गया है। फिलहाल बच्चा हरिद्वार कोतवाली में सुरक्षित है, लेकिन वह अपने माता-पिता या घर का सही पता नहीं बता पा रहा है। बच्चे द्वारा केवल “राजस्थान” बोलने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को इस बच्चे या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत हरिद्वार कोतवाली से संपर्क करें। पुलिस ने आमजन से बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की है।संपर्क नंबर: 9760617344
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस खबर को ज्यादा से ज्यादा साझा करने की अपील की है, ताकि मासूम जल्द अपने परिवार तक पहुंच सके।
